उत्तराखंड, देहरादून
आपके मोबाइल में तेज़ वाइब्रेशन के साथ अलर्ट बीप बजी होगी
घबराएं नहीं, ये केवल एक ट्रायल (परीक्षण) है
जिसे सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम ने भेजा है
भारत सरकार का आपदा की तैयारी को परखने का तरीका
इससे आपदा से पूर्व प्रभावित क्षेत्र में लोगों तक सूचना भेजने में मदद मिलेगी
एक समय में लाखों लोगों तक मोबाइल पर सूचित किया जा सकता है
जिससे लोग समय रहते आपदा से पूर्व अलर्ट हो जाएं
इससे जान माल की हानि को कम करने में मदद मिलेगी
यह पूरी तरीके से स्वदेशी तकनीकी पर आधारित है
हालांकि अभी यह सिर्फ एक परीक्षण (ट्रायल) था
लेकिन किसी भी आपदा के समय इसे बिल्कुल नजरअंदाज न करें
