oplus_2
उत्तराखंड की राजनीति में विधानसभा चुनाव से पूर्व एक नए दल का उदय हुआ है। राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल ने भी उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इसी को लेकर आज दल के सदस्यों, पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता के माध्यम से अपनी बात को रखा। राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के महासचिव अभिषेक त्यागी ने कहा कि उत्तराखंड आज जो उपेक्षा का शिकार हुआ है वो राज्य बनने के बाद से कांग्रेस भाजपा की करनी की बदौलत है। उन्होंने अपने दल को जनता के सामने तीसरे विकल्प के रूप में रखते हुए कहा कि अगले डेढ़ माह के अंदर एक बड़ी रैली दल करने जा रहा है, जिसमें राजनीतिक पार्टियों के ऐसे सदस्य शामिल रहेंगे जो जनता के लिए काम करते थे लेकिन उन्हें मुख्यधारा से अलग कर दिया गया। वहीं सौरभ वत्स को दल का नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। जिसको लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश में हमारा दल जनता के लिए काम करेगा और पलायन समेत तमाम समस्याओं को दूर करने के लिए कार्य करेगा।
सौरभ वत्स, प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल
