Oplus_131072
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कर्णप्रयाग और नगरासू में हुए प्रकरण को लेकर कहा कि पूरे मामले पर निष्पक्ष तौर पर दोनों पक्षों को सुनकर कार्रवाई की जा रही है और सिख प्रतिनिधिमंडल को भी आश्वस्त किया गया है कि किसी भी प्रकार कि किसी एक पक्ष के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। डीजीपी उत्तराखंड भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं और इस पर जांच चल रही है साथ ही मुख्यमंत्री ने चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या बताते हुए उत्साह जताया है कि अब तक करीब चार 40 लाख श्रद्धालु चार धाम यात्रा में आ चुके हैं और हेमकुंड साहिब की यात्रा में भी वृद्धि देखी जा रही है, इसलिए लोगों से अपील है कि चार धाम यात्रा में शांतिपूर्ण माहौल बनाने और यात्रा को सफल करने के लिए अपना योगदान जरूर दें। जिससे यात्रा की दिव्यता और भव्यता को बनाए रखा जा सके। साथ ही मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया को लेकर भी कहा कि किसी भी प्रकार की कोई भ्रामक जानकारी न फैलाई जाए। देवभूमि उत्तराखंड में सभी धर्मों का सम्मान है और हमारा यही प्रयास है कि सामाजिक और धार्मिक सौहार्द देवभूमि में बरकरार रहे।
