प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण आज देश भर में किया गया। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सभी भाजपा नेताओं ने भी सुना देहरादून में राजपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक खजान दास ने भी प्रधानमंत्री के मन की बात को सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ सुना। मन की बात को लेकर कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने मन की बात में देशभर के उन लोगों, लोक संस्कृतियों और नवाचारों का जिक्र करते हैं जिससे न सिर्फ देश के पहचान की एक नई संस्कृति उजागर होती है, बल्कि उनको प्रोत्साहन भी मिलता है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में जल संरक्षण, हथकरघा, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर दिया है और देशवासियों से भी यह आशा की है कि वह भी इनको बढ़ावा दें। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को हम हमेशा से ही सुनते आ रहे हैं और हमारी यही अपेक्षा है कि उनका मार्गदर्शन हमें इसी तरह मिलता रहे।
