Oplus_131072
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 21 सितंबर को आयोजित पटवारी और लेखपाल भर्ती परीक्षा को पेपर लीक होने के कारण निरस्त कर दिया है। इस परीक्षा में 1 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। आयोग के अध्यक्ष गणेश सिंह मार्तोलिया ने बताया कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है। अब यह परीक्षा तीन महीने के भीतर फिर से आयोजित की जाएगी।
– पेपर लीक होने की पुष्टि होने के बाद आयोग ने यह निर्णय लिया।
– परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह जरूरी था।
